राजीव बिंदल ने की 17 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की नियुक्ति

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। लोकसभा चुनावों से करीब 10 माह पूर्व भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बुधवार को भाजपा के 17 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि धीरज नरयाल को चंबा, सचिन शर्मा कांगड़ा, रमेश राणा नूरपुर, संजीव शर्मा देहरा, हरिदत्त शर्मा पालमपुर, राजेंद्र बौद्ध लाहौल-स्पीति, अरविंद चंदेल कुल्लू, निहाल चंद मंडी, हीरा लाल सुंदरनगर,देशराज शर्मा हमीरपुर,बलबीर चौधरी ऊना, स्वतंत्र संख्यान बिलासपुर, रत्न सिंह पाल सोलन, विनय गुप्ता सिरमौर, अरुण फाल्टा महासू,प्रेम ठाकुर शिमला, यशवंत नेगी को किन्नौर जिला अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया गया।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisements

भाजपा जिला अध्यक्ष के रूप में देश राज शर्मा  की नियुक्ति हुई है। उन्हें बलदेव शर्मा की जगह भाजपा जिला अध्यक्ष पद पर नई जिम्मेवारी मिली है। देश राज शर्मा इससे पहले भी जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर शानदार तरीके से जिम्मेवारी निभा चुके हैं। बूथ अध्यक्ष से शुरू हुआ उनका  सफर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष  तक पहुंचा है। वह बमसन मंडल  भाजपा में महामंत्री और मंडल अध्यक्ष पदों पर रहे। देश राज शर्मा भोरंज मंडल भाजपा अधक्ष पद पर रहने के अलावा  जिला भाजपा में संगठन महामंत्री भी रह चुके हैं। देश राज शर्मा की जिला भाजपा अध्यक्ष पद पर नियुक्ति पर भाजपा के विजय बहल, कैप्टन रंजीत सिंह राणा, सुजानपुर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चौहान, बड़सर से माया शर्मा, भोरंज से डॉक्टर अनिल धीमान। नादौन से विजय अग्निहोत्री ने  बधाई दी है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here