
फाजिल्का (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन फाजिल्का डॉक्टर सतीश कुमार गोयल ने आज सीतो गुंनो हस्पताल का दौरा किया और स्थिति का चल रहे कामों का जायजा लिया ।इस समय सीनियर मेडिकल अफसर डा. नवीन मित्तल के साथ उन्होंने मौके पर हर वार्ड, फार्मेसी, ड्रग स्टोर, लेबर रूम और ओ पी डी का दौरा कर लोगो से बात की ओर कुछ मुश्किलों का मौके पर ही हल किया गया और बाकी के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगो को बढिय़ा सहुलते प्रदान करने के लिए उनकी रूटीन विजिट है ताकि स्टाफ की भी मुश्किलों का भी हल किया जा सके।

इसके इलावा लोगो को भी सरकार द्वारा दी जा रही सेहत सहुलते आसानी से मिल सके इसके लिए उनकी तरफ से कोशिशें की जा रही है। उन्होंने कहा की छोटे सेंटरो और पी एच सी और की तरफ से रेफर होकर मरीज कम्यूनिटी हैल्थ सेन्टर सीतो ही आता है और यही पर उसको सभी सुविधा मिले इसके लिए जरूरी है की दवाइया और बाकी चीज़ों का स्टॉक पूरा हो और टेस्ट आदि का सामान भी स्टाफ को उपलब्ध हो। इसके इलावा मरीजों से नरमी से पेश आने की अपील करते हुए सारे स्टाफ को हिदायत की है हस्पताल में मरीज पहले ही बहुत परेशान होता है।
उसके लिए विभाग का हर कर्मचारी हौसला अफजाई करे ताकि मरीज जल्दी ठीक होकर अपने घर वापिस जाए और विभाग की अच्छी छवि लेकर जाए ताकि लोगो को भी सरकार द्वारा मिल रही सेहत सहुलतो के बारे में जागरूक करे। इसके इलावा दवाइयों के बारे में बताते हुए कहा की ड्रग स्टोर में दवाइयों की कोई कमी नहीं है बाकी कुछ चीज़ों की कमी पर लोकल लेवल पर खरीद के लिए सीनियर मेडिकल अफसर को निर्देश जारी कर दिया गया। इस दौरान डा. साहिल, ब्लॉक मास मीडिया इंचार्ज सुनील टंडन,सुखजिंदर,फार्मासिस्ट धरमिंदर सिंह मौजूद थे।












