केन्द्रीय जेल में कैदी ने संदिग्ध अवस्था में फंदा लगाकर की आत्महत्या

Patient Commits suicide in the Hospital

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर में स्थित केन्द्रीय जेल में आज 30 नवंबर को एक कैदी ने संदिग्ध अवस्था में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना मिलते ही जेल अधिकारियों ने इस संबंधी पुलिस को जानकारी दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी थी। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह निवासी मोगा के तौर पर हुई है। जेल सुपरिटेंडेंट रविंदर सिंह भट्टी ने पत्रकारों को बताया कि उक्त कैदी हत्या के केस में उम्र कैद की सजा काट रहा था।

Advertisements

उन्होंने बताया कि आज इसकी कुछ कैदियों के साथ झड़प हुई थी। जिसके बाद इसे अलग बैरक में बंद कर दिया था। मगर करीब 3 बजे जेल के भीतर शोर सुनाई देने पर जब अंदर जाकर देखा गया तो उक्त कैदी पंखे से झूल रहा था। उसे तुरंत नीचे उतारकर उसे बचाने का प्रयास किया गया, मगर वह दम तोड़ चुका था। उन्होंने बताया कि इस संबंधी थाना सिटी पुलिस को सूचना दे दी गई थी तथा पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए सिविल अस्पताल रख दिया है। जहां पर शुक्रवार 1 दिसंबर को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here