
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। एनएच 03 प्रभावित पीड़ित मंच की एक हंगामी बैठक 4 अगस्त, शुक्रवार को हमीरपुर और मंडी जिला की सीमा पर स्थित आवाह देवी मंदिर में 11 बजे आयोजित की जा रही है इस बैठक में एनएच निर्माण से प्रभावित और पीड़ित मिलकर नई रणनीति के बारे में विचार विमर्श करेंगे।

मंच के महासचिव अजय चौहान, संयोजक रजनीश शर्मा, उपाध्यक्ष जोगराज, हाकम सिंह, रविंद्र ठाकुर, अध्यक्ष अमीं चंद भुनाल, महिला विंग की अध्यक्ष रीना चौहान, महासचिव नीलम ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को आवाह देवी मंदिर में कोट से लेकर सरकाघाट तक के पीड़ित और प्रभावित एकत्रित होंगे।
समीरपुर पंचायत के प्रधान चंद्रमोहन ने कहा है कि काफी विचार-विमर्श के बाद सरकाघाट से लेकर कोट तक के प्रभावितों को एक मंच के नीचे एकत्रित कर कठोर रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया है। सरकाघाट से रितेश चौहान तथा चोलथला से सुशील राठौर ने बताया कि एनएच निर्माण में डंगे, पानी निकासी मुआवजा, बेतरतीब खुदाई से मकानों को पहुंची क्षति, कोट से लेकर सरकाघाट तक सड़क की बदहाल हालत तथा अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार को आवाह देवी मंदिर में बड़ी बैठक बुलाई गई है।












