Thursday, October 29, 2026
Home Latest मुख्यमंत्री ने मुफ़्त जांच और इलाज के लिए तैयार की मोबाइल वैन...

मुख्यमंत्री ने मुफ़्त जांच और इलाज के लिए तैयार की मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना

धूरी /संगरूर (द स्टैलर न्यूज़)। जि़ला संगरूर के लोगों को उनके दरवाज़े पर जाकर मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे मरीज़ों की मुफ़्त स्वास्थ्य जांच यकीनी बनाई जायेगी। इस वैन को रवाना करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विशेष वैन आई.सी.आई.सी.आई. फाउंडेशन द्वारा मुहैया करवाई गई है, जिसका संचालन स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ करेगा। उन्होंने कहा कि यह मोबाइल वैन उच्च दर्जे के बुनियादी ढांचे से लैस है, जो लोगों को घर-घर जाकर अति-आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बी.पी., ई.सी.जी., एच.आई.वी. और अन्य टेस्ट इस मोबाइल वैन में आसानी से हो जाया करेंगे और इसके अलावा लोगों को जांच और इलाज की सुविधा भी मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह अलग तरीके का कार्यक्रम लोगों को उनके घर जाकर अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने में बहुत सहायक होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कई नवीन पहल की हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसी मोबाइल वैन लोगों को ख़ासकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों तक सीधी पहुँच करके मुफ़्त मानक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगी। 

Advertisements

 जि़ला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इस प्रयास के लिए बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब को सेहतमंद राज्य बनाने के लिए ऐसे रास्ते से अलग हटकर के विचारों की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि जागरूकता की कमी के कारण लोगों में ख़ासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को अनदेखा करने का रुझान आम ही पाया जाता है, जिससे स्थिति खऱाब हो जाती है। ऐसे प्रयासों के द्वारा ग्रामीण लोगों की स्वास्थ्य देखभाल करने पर ज़ोर देते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों की कीमती जानें बचाना समय की ज़रूरत है।  

 इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह धूरी हलके के लोगों के सदा ऋणी रहेंगे, जिन्होंने उनको विधायक चुनकर न केवल हलके का प्रतिनिधित्व करने बल्कि राज्य की सेवा करने का मौका दिया है। मुख्यमंत्री ने फिर कहा कि धूरी को राज्य के मॉडल हलके के तौर पर विकसित किया जायेगा, क्योंकि अति-आधुनिक सुविधाएं और अन्य बुनियादी सुविधाओं से इस हलके से नए युग की शुरुआत हुई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह राज्य के लोगों ख़ासकर धूरी हलके के कल्याण के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगें। उन्होंने ऐलान किया कि अगले साल तक धूरी हलके के सभी खाल्यों और कस्सियों में नहरी पानी पहुँचाया जायेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here