Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को ज्ञापन देकर वरिष्ठ नागरिकों...

भाजपा नेताओं ने केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश को ज्ञापन देकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुन आधे भाड़े की राहत शुरू करने की मांग की

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय रेलवे द्वारा रेलवे के किराए-भाड़े में वरिष्ठ नागरिकों को 50% तक राहत की सुविधा दी जा रही थी जो कि कोरोना काल में भारी संख्या में रेल गाड़ियां बंद होने के कारण रोक दी गई थी, अब हालात सामान्य हो चुके हैं, परंतु वरिष्ठ नागरिकों के लिए भाडे में छूट की सुविधा पुन जारी नहीं हुई है।

Advertisements

वरिष्ठ नागरिक संस्थाओं की आवाज को आगे बढ़ाते हुए भाजपा नेताओं पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद, पूर्व मेयर शिव सूद, यशपाल शर्मा, विजय पठानिया, जिला महामंत्री सुरेश भाटिया बिट्टू, जिला सचिव अश्वनी गैंद, राज कुमार ने सोम प्रकाश को ज्ञापन दिया तथा स्थिति से अवगत करवाया तथा वरिष्ठ नागरिकों की मांग पूरी करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक उनकी मांग पहुंचने की प्रार्थना की।

होशियारपुर से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री सोमप्रकाश ने आश्वासन दिया कि वह जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव व सामाजिक न्याय अधिकारिकता विभाग तक पहुंच करके  इस समस्या का हल निकालेंगे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here