Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से भारत पूरे विश्व में बना अंतरिक्ष...

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग से भारत पूरे विश्व में बना अंतरिक्ष महाशक्ति: डा. रमन घई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चंद्रयान 3 की चंद्रमा पर सेफ लैंडिंग होने के साथ ही जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों एवं देश वासियों को बधाई दी वहीं देश भर में खुशी की लहर दौड़ गई और हर तरफ एक उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी के तहत होशियारपुर के रेलवे स्टेशन पर भाजपा स्पोर्टस सैल के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमन घई की अगुवाई में मिठाई बांटकर और ढोल की थाप पर भारत माता के जयघोष के साथ खुशी मनाई गई।

Advertisements

इस मौके पर डा. रमन घई ने कहा कि आज पूरे विश्व में भारत ने एक अंतरिक्ष महाशक्ति के तौर पर अपने को स्थापित किया है। जिससे देश का हर भारतीय अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहा है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अगुवाई में देश आज अंतरिक्ष के अलावा हर क्षेत्र में बड़ी तेजी से तरक्की कर रहा है तथा भारत के वैज्ञानिक नए-नए आयाम स्थापित करके देश की ख्याति को और बढ़ा रहा हैं। डा. घई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ इसरो के महान वैज्ञानिकों व चंद्रयान की पूरी टीम जिन्होंने दिन रात मेहनत करके इसे सफल किया है, को बधाई दी।

इस मौके पर सैल के जिला अध्यक्ष मोहित संधू, डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, दीपक शारदा, नीरज शर्मा, डा. राज कुमार सैनी, अशोक गोल्डी, जगदीश मिन्हास, अनिल कुमार शर्मा, किशन ठाकुर, कर्मचंद शर्मा, धीरज सैनी, विजय कुमार, जसवीर सिंह, प्रदीप कुमार, अमन कुमार, हरीश बेदी, वरुण सिक्का, प्रिंस शर्मा, नीटू चावला, मोहन शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर एवं भांगड़ा डालकर चंद्रयान की सफल लैंडिंग की खुशी मनाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here