Sunday, November 1, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ दिया राज्यपाल की चिट्ठियों का जवाब

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ दिया राज्यपाल की चिट्ठियों का जवाब

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): राज्यपाल द्वारा अपनी चिट्ठी में उठाए गए राज्य के अलग-अलग मुद्दों का आंकड़ों के साथ जवाब देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि उनकी सरकार लोगों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है, जिसके सकारात्मक नतीजे सामने आ रहे हैं। राज्य की कानून-व्यवस्था संबंधी मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने अमन-कानून की रक्षा को सुनिश्चित बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कदम उठाए हैं। राज्य के सुखद माहौल की मिसाल देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च, 2022 से राज्य में 50871 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है और 3420 प्रोजैक्टों को मंजूरी दी है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि टाटा स्टील द्वारा देश का दूसरा स्टील प्लांट लुधियाना में स्थापित किया जा रहा है। इसी तरह सनाथन, नैस्ले, नाभा पावर प्लांट द्वारा निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में सूक्ष्म, छोटे और दर्मियाने उद्योगों की रिकॉर्ड 2.70 लाख रजिस्ट्रेशन हुई है और उत्तरी भारत में पंजाब ने पहला स्थान हासिल किया है और यह आंकड़े भी भारत सरकार ने राज्य सभा में पेश किए हैं। उन्होंने बताया कि देश की एक अग्रणी मैगज़ीन ने अपनी अमन- कानून की बेहतर व्यवस्था के बारे में जारी की गई रिपोर्ट में पंजाब को दूसरा स्थान दिया है। उन्होंने कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि उनकी सरकार राज्य के विकास और कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए काम कर रही है, जबकि राज्यपाल ऐसी चिट्ठियों के द्वारा अपने आकाओं को खुश कर रहे हैं।  

राज्य में नशों की समस्या के बारे में राज्यपाल द्वारा उठाए गए सवाल के जवाब में आंकड़े पेश करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने नशों के खि़लाफ़ जंग शुरु की हुई है। अब तक 23518 नशा तस्करों को गिरफ़्तार किया जा चुका है, 17623 एफ.आई.आरज़ दर्ज कीं, 1627 किलो हेरोइन पकड़ी, तस्करों से 13.29 करोड़ रुपए बरामद किए और 66 नशा-तस्करों की सम्पत्ति ज़ब्त की जा चुकी है और बाकियों की ज़ब्त करने के लिए कार्यवाही चल रही है। राज्य में गैंगस्टरवाद के खि़लाफ़ की जा रही कार्यवाही का जि़क्र करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया और अब तक 753 ख़तरनाक गैंगस्टरों को गिरफ़्तार किया और बड़ी मात्रा में हथियार और वाहन पकड़े गए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनकी सरकार ने नशों को जड़ से खत्म करने के लिए और अधिक सख़्त कदम उठा रही है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को 600 यूनिट मुफ़्त बिजली की सुविधा दी जा रही है और 90 प्रतिशत लोगों का ज़ीरो बिल आ रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक राज्य के 31,000 से अधिक नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी जा चुकी हैं और 12000 से अधिक कच्चे अध्यापकों को पक्का किया गया, जिससे नौजवानों का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके। किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कदमों का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहली बार हुआ कि सहकारी चीनी मिल ने गन्ना उत्पादकों का सारा बकाया अदा कर दिया है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here