Saturday, October 10, 2026
Home Crime दुखदायी: प्रेमनाथ जोशी के पुत्र महेश का सडक़ हादसे में निधन

दुखदायी: प्रेमनाथ जोशी के पुत्र महेश का सडक़ हादसे में निधन

prem-nath-joshi-son-Mahesh-Passed-away-in-road-accident-Hoshiarpur-Punjab (1)

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिक्षा विभाग के पूर्व अधिकारी एवं अखिल भारतीय कल्याण मंच के महामंत्री प्रेमनाथ जोशी निवासी मिलाप नगर के पुत्र महेश चंद्र जोशी का आज 7 दिसंबर को सुबह ड्यूटी जाते समय भंगी पुल के समीप हुए एक हादसे में निधन हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी चालक युवक को गिरफ्तार करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

Advertisements

जानकारी अनुसार महेश चंद्र जोशी जोकि मिल्क प्लांट अज्जोवाल में नौकरी करता था मिलाप नगर स्थित अपने घर से सुबह करीब साढे 8 बजे ड्यूटी के लिए निकला था। जब वह शिराज होटल से आगे भंगी चो के समीप टी-प्लाइंट पर पहुंचा तो सापने से तेज रफ्तार आ रही एक रिक्वरी वैन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

Prem-nath-joshi-son-Mahesh-Passed-away-in-road-accident-Hoshiarpur-Punjab (1)

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी अनुसार रिक्वरी वैन को नाबालिग लडक़ा चला रहा था, जोकि अपने पिता से बिना पूछा और घर में किसी को बताए बिना गाड़ी लेकर सडक़ पर निकल पड़ा था। जब वह चो के समीप पहुंचा तो उससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और साइकिल पर ड्यूटी पर जा रहे महेश पर चढ़ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान करण (17) पुत्र जंग बहादुर, निवासी माडल टाउन के रुप में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक गाड़ी को बहुत तेजी के साथ लेकर आ रहा था और अचानक उससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और साइकिल सवार पर जा चढ़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here