Monday, November 2, 2026
Home Chandigarh विजीलैंस द्वारा गेहूँ में 1.24 करोड़ रुपए से अधिक का गबन करने...

विजीलैंस द्वारा गेहूँ में 1.24 करोड़ रुपए से अधिक का गबन करने के दोष में पनग्रेन का इंस्पेक्टर गिरफ़्तार  

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पनग्रेन के इंस्पेक्टर (ग्रेड-1) बिक्रमजीत सिंह को श्री खडूर साहिब, जि़ला तरन तारन में पनग्रेन गोदामों के इंचार्ज के रूप में अपनी तैनाती के दौरान गेहूँ में गबन करने और सरकारी खजाने को 1.24 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुँचाने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया गया है। उक्त इंस्पेक्टर अब गुरदासपुर में तैनात है और उसे निलंबित किया गया है।  

Advertisements

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की तरन तारन यूनिट ने तकनीकी टीम के साथ मिलकर श्री खडूर साहिब में पनग्रेन के गोदामों में औचक चैकिंग की गई थी और गोदामों में स्टोर किए गए स्टॉक में क्रमवार 2019-2020 और 2020-2021 के दौरान 760 क्विंटल और 229 क्विंटल गेहूँ गायब पाई गई, जिसकी कुल मार्केट कीमत 1,24,93,709 रुपए बनती है।  

उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत थाना विजीलैंस ब्यूरो, अमृतसर रेंज में इंस्पेक्टर बिक्रमजीत सिंह के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारक कानून की धारा 13(1) ( ए), 13 (2) और आई.पी.सी. की धारा 409 के अंतर्गत तारीख़ 30-08-2023 को एफ.आई.आर. नं. 30 दर्ज की गई है। प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम इंस्पेक्टर की चल-अचल सम्पत्तियों की जांच भी शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here