जीनियस स्कूल में प्रातः कालीन सभा में छात्रों को किया गया सम्मानित

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: ध्रुव नारंग। जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 15 सितंबर 2023 को प्रातः कालीन सभा में छात्रों व अध्यापकों को सम्मानित किया गया। छात्रों ने पंजाब की 67वीं स्कूल खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर जीत हासिल की। स्कूल खेल प्रतियोगिता जोनल टूर्नामेंट जो कि मियापुर में 28 अगस्त से 30 अगस्त तक हुआ, में वॉलीबॉल अंडर 14 लड़कों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, वॉलीबॉल अंडर 17 लड़कों ने पहला स्थान प्राप्त किया, वॉलीबॉल अंडर 19 लड़कों ने पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्डी अंडर 14 लड़कों ने पहला स्थान प्राप्त किया। फिर स्कूल खेल प्रतियोगिता जिला स्तर पर नूरपुर बेदी और रोपड़ में दिनांक 8 सितंबर और 9 सितंबर को हुई। वॉलीबॉल अंडर 17 लड़कों ने पहला स्थान प्राप्त किया यह प्रतियोगिता नूरपुर बेदी में हुई थी।

Advertisements

बास्केटबॉल अंडर 17 लड़कियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया ।यह प्रतियोगिता रोपड़ में हुई थी। गतका अंडर-19 लड़कियों ने 6 स्वर्ण पदक हासिल किए। गतका अंडर 17 लड़कों ने पांच स्वर्ण पदक, एक चांदी का पदक , तीन कांस्य पदक हासिल किए। कराटे में छात्रों ने 12 स्वर्ण पदक, 4 चांदी के पदक और 1 कांस्य पदक हासिल किया। स्कूल के छात्रों व अध्यापकों ने खेल वतन पंजाब के में भाग लिया। वॉलीबॉल में अंडर 14 लड़कों ने तीसरा स्थान, अंडर 17 लड़कों ने पहला स्थान, अंडर 21 लड़कों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में अंदर 21 लड़कों ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रस्सा कशी में अंडर 17 लड़कों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में अंडर 21 लड़कों में जोधपुर सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट अंडर 17 लड़कों सुखराज सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट अंडर 21 लड़कों में हर्षवीर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 30 लॉन्ग जंप में अध्यापक जतिंदर कौर ने पहला स्थान प्राप्त किया।

अंडर 40 सोनू मैडम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। T/O, ANO अभिजीत कौर को एन.सी.सी की तरफ से सराहना पत्र दिया गया। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच जितेंद्र कौर, लखबीर सिंह, सोनू, दलजीत कौर, गुरदीप सिंह को दिया। स्कूल मैनेजमेंट सूबा भूपिंदर सिंह व गुणवंत कौर ने छात्रों व उनके कोच को बधाई दी। स्कूल निदेशक गुरप्रीत माथुर व उप प्रिंसिपल भूपिंदर कौर ने सभी छात्रों व उनके कोच को बधाई देते हुए कहा कि छात्रों व अध्यापकों के लिए इस प्रकार के प्रतियोगिताओं में भाग लेना बहुत आवश्यक है ताकि उनका बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास भी हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here