Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh 50,000 रुपए की रिश्वत लेता नाभा नगर परिषद का जेई विजीलैंस द्वारा...

50,000 रुपए की रिश्वत लेता नाभा नगर परिषद का जेई विजीलैंस द्वारा रंगे हाथों काबू

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत मंगलवार को अजय कुमार, जूनियर इंजीनियर (जे. ई.) नगर परिषद, नाभा, ज़िला पटियाला, को 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को जगदीप सिंह निवासी नाभा शहर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

Advertisements

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके दोष लगाया कि उक्त जे. ई. नाभा शहर में उसकी दुकान की सी. एल. यू. ( ज़मीनी प्रयोग सम्बन्धी तबदीली) की फाइल आगे चलाने के लिए 50,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और उक्त जेई को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्धी दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here