Tuesday, October 20, 2026
Home Chandigarh पंजाब वेयरहाऊस के चेयरमैन और कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत फंड में 37.95...

पंजाब वेयरहाऊस के चेयरमैन और कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री राहत फंड में 37.95 लाख का योगदान 

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब वेयरहाऊसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन और कर्मचारियों ने आज मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को चैक सौंपते हुये मुख्यमंत्री राहत फंड में 37.95 लाख रुपए योगदान डाला। इसी तरह पी. एस. ई. बी. इंजीनियर्ज एसोसिएशन ने भी मुख्यमंत्री राहत फंड के लिए 36.29 लाख रुपए का चैक दिया।कॉरपोरेशन (निगम) के चेयरमैन ने अपने एक महीने के वेतन का योगदान डाला जबकि कर्मचारियों द्वारा अपने एक दिन का वेतन इस नेक कार्य के लिए दिया गया। इसी तरह पी. एस.ई.बी. इंजीनियर्ज एसोसिएशन ने भी फंड के लिए अपने एक दिन का वेतन, जिसकी कुल राशि 36.29 लाख रुपए बनती है, का योगदान डाला। इस सहृदय प्रयास की सराहना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दान जरूरतमंद लोगों को सहायता देने में बड़ा मददगार साबित होगा।

Advertisements

मुख्यमंत्री ने इन मुलाजिमों की तरफ से गर्मी, सर्दी और बरसात के मौसम के दौरान मुश्किल हालातों में निभाई सेवाओं की सराहना की। इस संकट की घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आने वाले लोगों का मन से धन्यवाद करते हुये उन्होंने कहा कि संकट में घिरे लोगों को समय पर मदद मुहैया करवाना समय की मुख्य ज़रूरत है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों का एक-एक पैसा ज़रूरतमंदों को बड़ी राहत देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here