
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: ध्रुव नारंग। राम लीला मैदान में आयोजित जागरण को लेकर जय मां मनसा देवी जागरण मंडल की विशेष बैठक हुई, जिसमें जागरण संबंधी विशेष तैयारी को लेकर चर्चा हुई तथा सभी सदस्यों की ड्यूटियां लगाई गई और मंडल ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वह यथासंभव सहयोग करें और माता रानी के जागरण में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

इस अवसर पर बैठक में रिंकू वर्मा, करण गांधी, अश्विंदर, सौरव शर्मा, आशु धवन, अंकित भल्ला, हरप्रीत सिंह, सन्नी शर्मा, प्रदीप वर्मा, गौरव जग्गी, नितिन गोल, हरीश कुमार, कौशल भोला, विशाल शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।











