Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर ने शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई

रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर ने शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): रोटरी क्लब ऑफ होशियारपुर के अध्यक्ष योगेश चंद्र सैनी के नेतृत्व में शहीद-ए आजम भगत सिंह स्मारक होशियारपुर में शहीद भगत सिंह जी का जन्मदिन मनाया गया। क्लब की पूरी टीम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और कम उम्र में देश के लिए दिए गए उनके बलिदान को याद किया गया।

Advertisements

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष राजिंदर मोदगिल ने अपने संबोधन में कहा कि शहीद स. भगत सिंह जी का जन्म 28 सितंबर 1908 को हुआ था। वह 23 मार्च 1931 को लाहौर में शहीद हुए थे और उनके साथ क्रांतिकारी राजगुरु और सुखदेख को भी कम उम्र में फांसी दे दी गई थी। इन शहीदों के बलिदान को देखकर हमें देश और समाज के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा मिलती है।

इसीलिए रोटरी क्लब भी समाज में सेवा भावना को लेकर आगे बढक़र काम रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष योगेश चंद्र, सचिव राजिंदर मोदगिल, विशाल सैनी, संजीव कुमार व डा. रणजीत व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here