Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब राज डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने धूमधाम से मनाया अपना 71वां...

पंजाब राज डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने धूमधाम से मनाया अपना 71वां स्थापना दिवस

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब राज जिला(डी.सी) कार्यालय कर्मचारी यूनियन ने आज स्थानीय ग्रीन फील्ड में अपना 71वां स्थापना दिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा ने मुख्य अतिथि जबकि सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज ने विशेष अतिथि के तौर पर शिरकत की। इस दौरान जिला विकास फैलो जोया सिद्दिकी ने भी विशेष तौर पर शिरकत की।
मुख्यातिथि ए.डी.सी राहुल चाबा ने इस दौरान प्रदेश भर से आए यूनियन के प्रतिनिधियों को यूनियन के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी और विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों के हितों के लिए प्रशासनिक स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी भी विभाग की रीढ़ की हड्डी होते हैं। इस दौरान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष तेजिंदर सिंह नंगल, महासचिव नरिंदर सिंह चीमा, वित्त सचिव करविंदर सिंह चीमा, जिला अध्यक्ष बलकार सिंह, जिला महासचिव दिलबाग सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक त्रेहन ने मुख्यातिथि का सम्मान किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया व यूनियन नेताओं ने अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। इस मौके पर सुपरिडेंट ग्रेन-1 आशा रानी के अलावा प्रदेश के सभी जिलों से डी.सी कार्यालय के कर्मचारियों ने शिरकत की।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here