
-खन्ना ने साथियों सहित किया साईंस एक्सप्रैस का अवलोकन-
होशियारपुर। रेलवे स्टेशन होशियारपुर पहुंची साईंस एकस्प्रैस का अवलोकन करने के लिए आज राज्य सभा सांसद अविनाश राय खन्ना रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ डा. रमन घई भाजपा जिला उपाध्यक्ष व कार्यालय सचिव केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, पूर्व अध्यक्ष विजय अग्रवाल, उमेश जैन, मधुसूदन विज, अशोक गोल्डी, रवि गुप्ता, मोंटी प्रधान, राज कुमार शर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान साईंस एक्सप्रैस का अवलोकन करने दौरान सांसद खन्ना ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बच्चों को साईंस में की जा रही नई खोज तथा पर्यावरण में बदलाव संबंधी देश की जनता विशेषकर बच्चों को जानकारी देने के लिए यह एक विशेष प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर जिले व आसपास के लोगों को साईंस एक्सप्रैस को जरूर देखना चाहिए ताकि उन्हें साईंस की दिशा में प्राप्त की जा रही उपलब्धियों में भारत के बढ़ते कदमों की जानकारी मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन व रेलवे स्टाफ द्वारा किए गए प्रबंधों पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इतने अच्छे प्रबंध के कारण ही साईंस एक्सप्रैस को देखने वाली जनता इस प्रति प्रत्येक जानकारी आराम से प्राप्त कर रही है व साईंस एक्सप्रैस के होशियारपुर आगमन का पूरा आनंद उठा रहे हैं। सांसद खन्ना ने कहा कि वह जल्द ही केन्द्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से मिलकर होशियारपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ओर सुविधा प्रदान कराने संबंधी बात करेंगे। उन्होंने जल्द ही होशियारपुर रेलवे स्टेशन की सडक़ों का भी नवीनीकरण कराने की बात कही।












