
-कहा, शहीद हमारे देश की राष्ट्रीय धरोहर हैं-
होशियारपुर। यूथ सिटीजन कौंसिल की तरफ से शहीद करतार सिंह सराभा के 100वें शहीदी दिवस पर एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रदेशाध्यक्ष डा. रमन घई ने शहीद करतार सिंह सराभा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीद देश की धरोहर होते हैं तथा आने वाली पीढिय़ों को अपने शहीदों के प्रति जागरूक रखना राष्ट्र का कर्तव्य है। डा. घई ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि शहीद करतार सिंह सराभा की शहादत से प्रेरणा लेकर सभी देश वासियों को देशहित के लिए हमेशा समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकार से मांग की कि शहीद करतार सिंह सराभा के 100वें शहीदी दिवस पर उनके नाम पर केन्द्र सरकार को कोई राष्ट्रीय अवार्ड व राज्य सरकार को कोई प्रदेश स्तरीय अवार्ड शुरू करने की घोषणा करनी चाहिए ताकि आने वाली पीढिय़ों के लिए हमारे शहीद प्रेरणास्रोत रहें। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर गत दिवस फ्रांस में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। इस अवसर पर डा. पंकज शर्मा, मनोज शर्मा, विकास जौनी, नरेश अग्रवाल, जसविंदर लक्की, डा. वशिष्ट कुमार, राज कुमार शर्मा, रमनीश घई, मोहित संधू, रवि गुप्ता, जसविंदर सिंह काका, सरूप सिंह, हरप्रीत सिंह, मनजिंदर सिंह, चेतन सूद, बंटी, राजीव अरोड़ा, राजू, जगदीप, आशीष, इंद्रजीत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।













