अनुराग की दीर्घायु के लिए जन्मदिवस पर हवन करेगी महिला मोर्चा: अर्चना

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । जिला हमी भाजपा महिला मोर्चा जिला हमीरपुर द्वारा केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का जन्मदिन 24 अक्टूबर को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा जिला हमीरपुर के पांचो मंडलों में भजन कीर्तन कर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के जन्मदिन के उपलक्ष पर उनकी दीर्घायु औरअच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए मनाएगी।

Advertisements

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान इसके लिए पांचो मंडलों की नवनियुक्त अध्यक्षों से विचार विमर्श किया और सभी भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अपनी-अपनी टीम के साथ पांचो मंडलों में छोटे-छोटे समूह में भजन कीर्तन व हवन करके सांसद अनुराग ठाकुर का जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here