लिटिल जीनियस स्कूल में दशहरा पर्व मनाया

रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः ध्रुव नारंग। त्योहारों के महत्व को ध्यान में रखते हुए लिटिल जीनियस स्कूल, रूपनगर दशहरा बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सभी बच्चें राम, सीता, लक्ष्मण और रावण की पोशाकों में आए। उनकी मनमोहक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। सभी किरदार अपने आप में साक्षात् भगवान के रूप में लग रहे थे। बच्चों ने दशहरा में संबंधित गतिविधियों का आनंद लिया। और दशहरा की कहानी सुनी।

Advertisements

अध्यापिकाओं ने दशहरा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी बच्चों को बता कर उनके ज्ञान में वृद्धि की। प्राइभरी वर्ग के बच्चों नें दांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। बाल रामायण का मनमोहक मंचन भी किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में प्रबंध निदेशक भूपिंदर सिंह, गुणवंत कौर, निदेशक गुरप्रीत कौर, 312 हेड मिस्ट्रेस हरमिंदर कौर जी का योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here