

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ट्राइएंगल अकादमी, नजदीक एस.डी. कालेज फगवाड़ा रोड में अइल्ट्स एवं इंग्लिश स्पिकिंग कोर्स करने वालों के लिए विशेष काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके तहत जहां विदेश में स्टडी करने और अपनी इंग्लिश इम्प्रूव करने का कोर्स करने की इच्छा रखने वाले स्टूडैंट्स को विशेष गाइडैंस प्रदान की जा रही है। अकादमी की डायरैक्टर कुशा गुप्ता ने बताया कि अकादमी में जहां विद्यार्थियों के लिए विशेष टाइमिंग का प्रावधान किया गया है वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी शनिवार एवं रविवार के दिन विशेष तौर से अकादमी खुली रखने के साथ-साथ सुबह एवं शाम के समय भी कक्षाओं की व्यवस्था है।

विदेश में स्टडी एवं पी.आर. के लिए मुफ्त लगाई जाती हैं फाइलें: डायरैक्टर कुशा गुप्ता
उन्होंने बताया कि अकादमी में नियुक्त फैक्लिटी कैंब्रिज से वैल ट्रेंड हैं तथा बच्चों के कोर्स एवं रुची के अनुसार उन्हें विदेश में पढऩे तथा अन्य प्रकार के कोर्स करने हेतु उन्हें पूरी तरह से तैयार करते हैं। डायरैक्टर कुशा गुप्ता ने बताया कि कोर्स करने उपरांत जो विद्यार्थियों आगे स्टडी के लिए विदेश जाना चाहते हैं या नौकरीपेशा लोग जो विदेश में पी.आर. के लिए अप्लाई करना चाहते हैं अकादमी की तरफ से उनकी फाइल मुफ्त में लगाई जाती है। उन्होंने आइल्ट्स एवं इंग्लिश स्पिंकिंग कोर्स करने का मन बना रहे विद्यार्थियों एवं नौकरी पेशा लोगों से अपील की कि वह अकादमी द्वारा शुरु की गई डैमो क्लास भी ज्वाइन कर सकते हैं और उसके बाद वह रेगुलर कोर्स कर सकते हैं।














