Friday, October 23, 2026
Home Hoshiarpur गाय की पूजा करने से 33 कोटि देवताओं के पूजन का मिलता...

गाय की पूजा करने से 33 कोटि देवताओं के पूजन का मिलता है फल: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): भारत विकास परिषद की तरफ से प्रधान व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में गोपाष्टमी के मौके पर गौशाला में गऊ पूजन किया गया। इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को भगवान के बराबर माना जाता है और इसके लिए गाय को गौ माता कहकर पुकारा जाता है। वेदों, पुराणों एवं शास्त्रों में गाय को धन बताया गया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी गाय एक धन है इसमें माता की ममता होती है और शास्त्रों में गौ दान का उल्लेख भी निहित है। श्री अरोड़ा ने कहा कि गाय की पूजा करने से 33 कोटि देवताओं के पूजन का फल मिलता है। इस अवसर पर एच.के नक्कड़ा, रमेश भाटिया, रविंदर भाटिया व अन्य उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here