कंप्यूटर शिक्षक गांधी चौक हमीरपुर में सीएम सुक्खू से करेंगे मन की बात

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। राज्य भर के कंप्यूटर शिक्षक कल माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  के साथ हमीरपुर में आयोजित आपदा व बाढ़ पीड़ितों के  कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे और उनके कुशल क्षेम पूछेंगे साथ में अपने मन की बात भी करेंगे।

Advertisements

 गौर रहे कंप्यूटर शिक्षक 24 वर्षों से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओॅ में अपनी सेवाएं नियमित रूप से दे रहे हैं और अपने आत्म सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं इस युग का सबसे अहम विषय कंप्यूटर साइंस राज्य भर के विद्यार्थियों को बहुत कम मेहनतआना पर पढ़ा रहे हैं।

 माननीय उच्च न्यायालय ने कंप्यूटर शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग द्वारा वर्ष 2017 में शुरू की गई चयन प्रक्रिया को वैध करार देते हुए  3 माह पूर्व  31 अगस्त 2023 को  फैसला सुना  दिया था और इसके विरोध में सभी याचिाकाई खारिज कर दी थी। लेकिन 3 महीने का समय बीत जाने के बाद  शिक्षा विभाग इस प्रक्रिया को चलाने में असमर्थ दिखा है। 

यह  मामला भी एक बार पुनः  मुख्यमंत्री  के ध्यान में लाया जाएगा और इसे पर अति शीघ्र लागू करने के निर्देश देने की गुहार की जाएगी। इस मौके पर राज्य कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा महासचिव सुषमा ठाकुर मुख्य प्रैससचिव सुमन ठाकुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश पटियाल व नरेंद्र गुप्ता वित्त सचिव वीरेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष विशाल व रविंदर हमीरपुर के प्रधान अशोक  बिलासपुर के प्रधान अंजू भारद्वाज कांगड़ा के प्रधान गगनदीप मंडी के प्रधान रमेश ठाकुर जिला उन्ना से विपिन सोलन से धीरज जिला कुल्लू के प्रधान विशाल चंबा से पंकज व राज्य भर के सभी कंप्यूटर शिक्षक भाग लेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here