कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई में गिरी, 15 की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। छत्तीसगढ़ में एक बड़ा हादसा होने की सूचना मिली है। जहां  बीती रात दुर्ग जिले में कर्मचारियों से भरी एक बस 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हो गए। ये कर्मचारी केडिया डिस्टलरी कंपनी में काम करते थे। जानकारी मुताबक यह हादसा कुम्हारी में खपरी रोड के मुरुम खदान के पास हुआ है। बता दें कि केडिया डिस्टलरी कंपनी के कर्मचारी प्लांट से काम करने के बाद बस से वापस लौट रहे थे।

Advertisements

इस दौरान बस अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। बस में 40 कर्मचारी सवार थे। हादसे के बाद सीएम विष्णु देव ने कहा कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसे लेकर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी हो गए हैं। हादसे के बाद कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों का पूरा खर्च उठाने की बात कही है। घटना को लेकर पीएम मोदी और सूबे के मुखिया विष्णु देव साय ने भी दुख प्रगटाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here