
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। अस्पतालों की लंबी लाइन से छुटकारा पाने और अपनी बीमारी से जुड़े पुराने कागजात संभालने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपना आभा कार्ड बनवा लेना चाहिए. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत लॉन्च किया गया आभा कार्ड बनवाने पर 14 अंकों का नंबर मिलता है। आभा कार्ड के इन 14 अंकों के नंबर में हेल्थ से जुड़ा सारा डेटा होता है। इसी कड़ी में टौणी ब्लॉक के बारी में हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम ने लोगों के आभा कार्ड बनाए। इसके अलावा कुछ लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इस मौके पर आशा वर्कर पूनम कुमारी , फीमेल हेल्थ वर्कर राज कुमारी सीएचओ शिल्पा चंदेल ने बताया कि आभा कार्ड किस तरीके से लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं।

आभा कार्ड के लाभ
आभा कार्ड बन जाने पर आपको डॉक्टर के पास अपनी बीमारी के पुराने कागजात नहीं ले जाने पड़ेंगे। आभा कार्ड देखकर डॉक्टर बता पाएगा कि आपने कहा-कहां पर इलाज कराया है। आपको कौन सी पुरानी बीमारियां हैं, आपने क्या दवा खाई, आभा कार्ड का फायदा ये भी है कि 10 साल तक आप देख पाएंगे कि आपने क्या-क्या दवाइयां खाईं। इससे डॉक्टरों को आपका इलाज करने में मदद मिलेगी।












