Saturday, October 31, 2026
Home Education आई.टी.आई. होशियारपुर: एक सप्ताह में परिणाम न आने पर छात्रों दी हड़ताल...

आई.टी.आई. होशियारपुर: एक सप्ताह में परिणाम न आने पर छात्रों दी हड़ताल की चेतावनी

ITI-Hoshiarpur-student-problem

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। आई.टी.आई. जालंधर रोड होशियारपुर से संबंधित मोटर मकैनिक व मशीनिस्ट ग्राइंडर से जुड़े विद्यार्थियों ने डायरैक्टर जनरल इम्पलायमैंट एडं ट्रेनिंग भारत से उनके परीक्षा परिणाम घोषित करने की मांग की है। परिणाम में देरी के चलते उनके समक्ष अगले समैस्टर में परीक्षा न दे पाने की विकराल समस्या खड़ी हो रही है। जबकि गत वर्ष विधानसभा चुनाव होने के चलते सरकार द्वारा उनके पहले व दूसरे समैस्टर की परीक्षा एक साथ हुई थी। इस उपरांत पहले समैस्टर का परिणाम तो आ चुका है, परंतु दूसरे समैस्टर का परिणाम आज तक घोषित नहीं किया गया।

Advertisements

Vinod-Rai-Advertisment

जिसके चलते उनके समक्ष तीसरे समैस्टर की परीक्षा न दे पाने की परेशानी खड़ी हो रही है। उक्त जानकारी प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान स्टूडैंट यूनियन के प्रधान परमिंदर सिंह व प्रभावित विद्यार्थियों ने दी। इस दौरान मोटर मकैनिक व मशीनिस्ट ग्राइंडर से जुड़े विद्यार्थियों अमनदीप सिंह, अकाशदीप, भजन लाल, दलीप, गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत बंगा, लवप्रीत सिंह, मुकेश, राजेश, शुभम कुमार, तरनजीत सिंह, कुलजिंदर सिंह, जसपाल सिंह, हरपरीत सिंह, रजिंदर कुमार, संदीप कुमार, अमनदीप सिंह, राजवीर सिंह, संदीप शर्मा, रमनदीप सिंह, अमनदीप, साहिल चौधरी, सुखविंदर तथा संदीप कौडल आदि ने बताया कि गत वर्ष चुनाव होने के चलते उनके पहले व दूसरे समैस्टर की परीक्षा एक साथ ली गई थी जिसके लिए उन्होंने बोर्ड द्वारा तय फीस जमा करवाई थी व सभी औपचारिकताएं पूरी की थी, परंतु बोर्ड द्वारा पहले समैस्टर का रिजल्ट तो घोषित कर दिया गया पर दूसरे समैस्टर का रिजल्ट आज तक नहीं घोषित किया गया।

अब जबकि उनके तीसरे समैस्टर की परीक्षा भी सिर पर है तो ऐसे में उन्हें यह डर सता रहा है कि जब तक दूसरे समैस्टर का परिणाम नहीं आ जाता है तो तब तक वह तीसरे समैस्टर की परीक्षा नहीं दे सकते। परिणाम घोषित किए जाने को लेकर वह चंडीगढ़ व दिल्ली तक संपर्क साध चुके है पर उनकी कही भी सुनवाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने बताया कि जब परीक्षा एक साथ हुई व बोर्ड द्वारा पहले समैस्टर का परिणाम घोषित किया गया तो ऐसे में बोर्ड बच्चों को परेशान करने के उद्देश्य से दूसरे समैस्टर का परिणाम घोषित नहीं कर रहा है। परिणाम को लेकर वह एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में धक्के खाने को मजबूर हो रहे है। इतना ही नहीं यह भी पता चला है कि कालेज द्वारा विद्यार्थियों का डाटा ऑन लाइन भेजे जाने में हुई गड़बड़ी के कारण विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ रहा है परंतु यहां सवाल यह है कि जब पूरा डाटा भेजा गया तो ही पहले समैस्टर का परिणाम आया तो अब दूसरे समैस्टर को लेकर क्या परेशानी हो सकती है। इस बारे में चंडीगढ़ संपर्क करने पर उनके द्वारा भी कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में उनका परिणाम घोषित न किया गया तो वह कालेज में अनिश्चितकालीन की हड़ताल शुरू कर देंगे और तब तक नहीं उठेंगे जब तक उनके साथ इंसाफ नहीं हो जाता। इस दौरान इंस्टरुमैंट मकैनिक ट्रेड से जुड़े विद्यार्थियों ने बताया कि वह 2014 व 2016 बैच के विद्यार्थी है व उनका परीक्षा परिणाम भी आज तक घोषित नहीं किया गया जिसके चलते करीब 70 विद्यार्थी परेशानी से जूझ रहे है।
इस संबंध में कालेज के आफिशिएटिंग प्रिंसीपल बलवीर सिंह ने बताया कि डी.जी.टी. दिल्ली के पोर्टल में खराबी के चलते यह समस्या पेश आ रही है जब कि कालेज की तरफ से विद्यार्थियों से संबंधित सारा डाटा भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि यह समस्या सिर्फ इसी कालेज की नहीं बल्कि प्रदेश व पूरे भारत में है तथा इसके चलते विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि अब यह जानकारी मिली है कि जल्द ही विद्यार्थियों का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा, परंतु यह नहीं कहा जा सकता कि कब तक। उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से विद्यार्थियों के साथ हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here