
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), ध्रुव नारंग। जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 22 दिसंबर 2023 को शहीदों की शहादत को याद करते हुए व माता गुजरी जी और उनके चारो साहिबजादो की शहादत को समर्पित दस्तारबंदी व गतका का प्रदर्शन करवाया गया। कक्षा चौथी से 12वीं तक के छात्रों ने दस्तारबंदी प्रतियोगिता में भाग लिया। कक्षा चौथी से सातवीं के छात्रों में से हरमन सिंह ने पहला स्थान गुरवीर सिंह ने दूसरा स्थान और मनजोत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठवीं से दसवीं के छात्रों में से पहला स्थान जसमीत सिंह दूसरा स्थान तनवीर सिंह तीसरा स्थान ओंकार सिंह चौथा स्थान हरजोत सिंह ने प्राप्त किया।

कक्षा 11वीं और बारवी में जैता सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्कूल निदेशक गुरप्रीत माथुर ने छात्रों का हौसला बढ़ाया और उन्हें शहादत के दिनों का महत्व समझाते हुए हमारे साहिबजादो के विषय में बताया और कहा कि हमें हमारे गुरु के सिद्धांतों व उनके आदर्शों पर चलना चाहिए ताकि हम एक अच्छे इंसान बन सके और एक अच्छा जीवन व्यतीत कर सके। उप प्रिंसिपल भूपिंदर कौर ने कहा कि कि छात्रों को हम साहिबजादे से सीख लेनी चाहिए कि उन्होंने इंसानियत और हिंदुस्तान की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने से पहले एक बार भी नहीं सोचा।












