Wednesday, October 21, 2026
Home National मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बड़ी फार्मास्युटिकल सिटी स्थापित करने की कवायद शुरू...

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बड़ी फार्मास्युटिकल सिटी स्थापित करने की कवायद शुरू की

विशाखापट्टनम, (द स्टैलर न्यूज़): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज फार्मास्युटिकल कंपनियों को राज्य में व्यापक स्तर पर निवेश करने के लिए आगे आने का न्योता दिया।

Advertisements

आज यहां जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी का दौरा करने आए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में फार्मास्युटिकल क्षेत्र में बढी संभावनाएं है। उन्होंने कहा कि कंपनियों को एक तरफ राज्य के आर्थिक विकास को बढ़ावा देने और दूसरी तरफ अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए राज्य में बडा निवेश करने के लिए आगे आना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे राज्य को फार्मास्युटिकल क्षेत्र में अग्रणी बन कर उभरने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने फार्मा सिटी के अधिकारियों के साथ राज्य में इस प्रकार का प्रोजैक्ट स्थापित करने की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि ऐसी फार्मास्युटिकल सिटी राज्य के लिए वरदान साबित हो सकती है और युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर पैदा हो सकते है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में इस शहर को स्थापित करने की संभावना तलाशने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने फार्मास्युटिकल सिटी का भी दौरा किया और फार्मा कंपनियों की यूनिटों में उनके कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के समग्र विकास और लोगों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए वचनबद्ध है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ‘रंगला पंजाब’ के निर्माण के लिए ऐसे प्रोजैक्ट समय की मुख्य जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here