जयवीर शेरगिल ने पंजाब भाजपा की मीडिया वर्कशॉप को किया संबोधित

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)।  भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए पंजाब भाजपा मीडिया वर्कशॉप को संबोधित किया। यह वर्कशॉप आज चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा मुख्यालय में आयोजित की गई थी। शेरगिल ने प्रदेश के सभी प्रवक्ताओं/पैनलिस्टों के लिए वर्कशॉप का संचालन किया, जिसमें आगामी आम चुनावों के लिए मीडिया रणनीति के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

Advertisements

शेरगिल ने कहा कि मीडिया वर्कशॉप के दौरान बातचीत बहुत अच्छी और उपयोगी रही।  वर्कशॉप के दौरान सीनियर भाजपा नेता, जिनमें पंजाब और चंडीगढ़ भाजपा के महासचिव (संगठन) मंथरी निवासुलु और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह भी प्रमुख तौर पर मौजूद रहे। गौरतलब है कि भाजपा सोशल मीडिया, टीवी पर बहस और प्रवक्ता के आचरण से लेकर विभिन्न विषयों को कवर करने के लिए एक पूरे दिन की मीडिया वर्कशॉप आयोजित कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here