अब हमारे देश में रामराज्य भी स्थापित हो: नरेश पंडित/आनद यादव 

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया। पांच सौ वर्ष के संघर्ष एवं लाखों श्रद्धालुओं के जीवन त्याग के बाद अयोध्या में राम मंदिर बना है।देश मे राम राज्य स्थापना हेतु जगह जगह आयोजन हो रहा है इसी उद्देश्य से विरासती नगरी कपूरथला में बजरंग दल के कार्यकर्त्ता 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान अपने अपने घरो में दीपमाला करने और आतिशबाजी करने व 22 जनवरी के बाद अयोध्या जाकर भगवन राम लल्ला के दर्शन करने हेतु  भगवान प्रभु श्री राम के भक्तों को निमंत्रण दे रहे हैं। इस दौरान बुधवार को बजरंग दल के ने गर्ग मोबाईल एक्सेसरी के एमडी अतुल गर्ग को निमंत्रण पत्र दिया गया। इस अवसर पर बजरंग दल पंजाब प्रदेश के पूर्व प्रधान नरेश पंडित व जिला उपप्रधान आनंद यादव ने कहा कि देश में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का सपना सैकड़ों वर्षों से देखा जा रहा था।

Advertisements

हमारे पूर्वजों का भी यही सपना था,जो आज साकार हो गया है। मंदिर के निर्माण कार्य की शुरुआत हो चुकी है। अब हमारे देश में रामराज्य भी स्थापित हो, जिसमें हर व्यक्ति समान हो। किसी तरह की ऊच नीच या भेदभाव न हो। नरेश पंडित ने आगे कहा, राम इस देश की आत्मा में रहते हैं, हम राम मंदिर का निर्माण देखेंगे और यह सब हमारी आंखों के सामने होगा। यह ऐतिहासिक है और हम खुद को भाग्यशाली मानते हैं। इस दौरान नरेश पंडित ने सपा नेता शिवपाल यादव के राम मंदिर के नाम पर फिजूल खर्च वाले बयान पर कहा अगर हम राम मंदिर के नाम पर फिजूल खर्च कर रहे होते तो जिनको राम की मर्यादाओं का ज्ञान है, जिनको राम के नाम में भरोसा है और जो विरासत पर गर्व करते हैं, वो इस तरह की बाते नहीं करते. उन्होंने कि 2047 में अगर भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है तो अपनी विरासत पर गर्व करना होगा।

जब विरासत होगी तभी विकास भी होगा। उसी विरासत पर गर्व करते हुए विकास की यात्रा को पूरा करने का सबने संकल्प लिया है।जब देश संकल्प लेता है तो समाज आगे एक साथ बढ़ता है। इस अवसर पर धीरज वर्मा, सनी, साबी, चिराग, कवी बजाज, गगन, अनिल, राहुल आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here