
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हर खुशी के अवसर पर रक्तदान करके मानवता की सेवा करने वाले शहरी रश्मि बेरी ने अयोध्या में श्री राम लला की प्राणप्रतिष्ठा की खुशी भी रक्तदान करके सांझा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सैकड़ों सालों के राम भक्तों के सपने साकार हुए हैं और आज हर राम भक्त को जो खुशी मिली है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि इस पावन खुशी को उन्होंने रक्तदान करके मनाने का प्रण लिया था, जो आज पूरा हुआ है। आपको बता दें कि बेरी ने 75वीं बार रक्तदान करके मानवता की सेवा का संदेश दिया है।












