Sunday, October 18, 2026
Home Hoshiarpur रयात बाहरा इंजीनियरिंग कॉलेज में स्पेशल ट्रेनिंग सेशन का आयोजन 

रयात बाहरा इंजीनियरिंग कॉलेज में स्पेशल ट्रेनिंग सेशन का आयोजन 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रयात बाहरा इंजीनियरिंग कॉलेज में स्पेशल ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। जिस में मैकेनिकल  इंजीनियरिंग के छात्रों ने हिस्सा लिया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ वीके धीर की अध्यक्षता में मेकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रभारी डॉ गौरव पराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक रयात बाहरा ग्रुप के स्किल डेवलपमेंट सेंटर मोहाली द्वारा चलाया गया अभियान है जिस में कैंपस में छात्रों को देश की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा वाहनों से फ़ैल रहे प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए नई तकनीक के बारे बताया गया।

Advertisements

इस मौके कंपनी के विशेषष्ज्ञ सुरेश भट्ट और अनुरुद्ध शर्मा ने  छात्रों को इंजन मैनेजमेंट सिस्टम और एग्जॉस्ट आफ्टर ट्रीटमेंट के बारे भी विस्तृत जानकारी दी। जिसमें डीओसी, एससीआर और एएससी का विवरण शामिल है, जो उनके निर्माण और कामकाज की व्याख्या करता है। इस मौके कॉलेज डीन डॉ ज्योत्सना ने कंपनी के विशेषष्ज्ञों का कैंपस में कंपनी की ऑटोमोबाइल वैन ले के आने और छात्रों को प्रैक्टिकल तौर पर पर्यावरण को स्वच्छ रखने वाले यंत्रों से अवगत करवाने पर धन्यवाद किया।  इस मौके राजीव शर्मा मैनेजर -रीजनल  कम्पेटेन्स डेवलपमेंट सेंटर नार्थ, असिस्टेंट प्रो साहिल कैंथ और हितेश कुमार के अलावा मैकेनिकल विभाग के छात्र मौजूद थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here