शुक्र ग्रह से निकली ग्रीन फ्लैश, फोटोग्राफर ने किया कैमरे में कैद

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), पलक। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी वायरल हो गया है। जिसमें देखा गया कि शुक्र ग्रह से हरे रंग की रोशनी निकल रही है। स्वीडन में एक फोटोग्राफर ने बताया कि उसने यह घटना 8 जनवरी को कैमरा में कैद की गई थी। वैज्ञानिकों ने इसके रहस्य को सुलझाते हुए बताया है कि आखिर यह रोशनी कहां से आई थी। इस सबंधी पीटर नामक व्यक्ति का कहना है कि यह टॉर्च जैसा फ्लैश शुक्र ग्रह से निकल रहा है।

Advertisements

इसके बारे में spaceweather.com का कहना है कि स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में ठंडे वातावरण और हवा के तापमान में असामान्य रूप से तेज गिरावट ने एक प्रिज्म की तरह काम किया। जिससे शुक्र ग्रह से निकलती रोशनी को हरे रंग में बदल दिया। इस घटना को ग्रीन फ्लैश कहते हैं। यह अक्सर सुमद्रों के ऊपर भी देखी जाती है। उन्होंने बताया कि यह रोशनी पहली बार नहीं देखी गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह रोशनी एक सेकंड तक हुई। उन्होंने बताया कि जब सूरज क्षितिज के पास होता है, और वातावरण एकदम साफ और शांत होता है, तो ऐसी घटना देखने को मिलती है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here