
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ब्लॉक स्तरीय कराटे प्रतियोगिता सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढोलवाहा में आयोजित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी गुरिंदरजीत कौर के दिशा निर्देशों पर रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रतियोगिता का आयोजन ब्लॉक नोडल अफसर प्रिंसिपल रणजीत सिंह के नेतृत्व में ढोलबाहा के प्रिंसिपल अमनदीप सिंह की देखरेख में करवाया गया। इसमें ब्लॉक भूंगा 2 के सभी स्कूलों की लगभग 110 लड़कियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए खुशकरम सिंह कराटे कोच, मनजीत सिंह कराटे कोच, प्रवीण कुमारी पीटीआई, बलजिंदर कौर पीटीआई, परमजीत सिंह, कुलबीर कौर पीटीआई, मैडम पलविंदर कौर, अंजना मैडम, दीपिका, सुनीता मैडम ने विशेष योगदान दिया। छठी कक्षा से आठवीं कक्षा तक के मुकाबले में 35 किलो भार कैटेगरी में सरकारी हाई स्कूल कूकानेट की छवि प्रथम, ढोलवाहा स्कूल की राधिका दूसरे स्थान पर और कालरा स्कूल की हरनूर कौर और भटलां स्कूल की तमन्ना तीसरे स्थान पर रही। 40 किलो भार कैटेगरी में बसी बल्लों स्कूल की युवांशी प्रथम, ढोलवाहा स्कूल की पारुल दूसरे स्थान पर कालरा स्कूल की मानसी तथा नीला नलोया स्कूल की रंजू कुमारी तीसरे स्थान पर रही।

45 किलो भार कैटेगरी में कालरा स्कूल की दमनप्रीत कौर प्रथम, टाहलीवाल स्कूल की सलोनी दूसरे स्थान पर,जनौड़ी स्कूल की रिया तथा भटलां स्कूल की तमन्ना तीसरे स्थान पर रही। 45 किलो से अधिक भार कैटेगरी में कालरा स्कूल की खुशी प्रथम स्थान पर, बसी बल्लों स्कूल की मुस्कान दूसरे स्थान पर तथा फतेहपुर भटलां स्कूल की भारती तीसरे स्थान पर रही। कक्षा नौवीं से 12वीं क्लास के 40 किलो भार कैटेगरी में बहेड़ा स्कूल की मोनिका प्रथम, ढोलबाहा स्कूल की अंजलि दूसरे स्थान पर, भटलां स्कूल की पायल तथा जनौड़ी स्कूल की रिया तीसरे स्थान पर रही। 45 किलो भार कैटेगरी में ढोलबाहा स्कूल की अंशिता प्रथम स्थान पर, चक्कलादियां स्कूल की पूजा दूसरे स्थान पर तथा पंडोरी अटवाल स्कूल की दलजीत तथा मीनाक्षी तीसरे स्थान पर रही। 50 किलो से कम भार कैटेगरी में चकलादियां स्कूल की गुरलीन कौर प्रथम भटलां स्कूल की उपासना दूसरे स्थान पर पंडोरी अटवाल की नैनिका तथा ढोलबाहा स्कूल की अंशिका तीसरे स्थान पर रही । 50 किलो से ज्यादा भार कैटेगरी में बसी बल्लों स्कूल की नंदिनी प्रथम, भटलां स्कूल की नेहा कुमारी दूसरे स्थान पर तथा ढोलबाहा स्कूल की रमिता तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेताओं को गोल्ड सिल्वर तथा ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया गया।












