Saturday, November 21, 2026
Home National शिमला में लैंडस्लाइड कारण दो मज़दूरों की मौत

शिमला में लैंडस्लाइड कारण दो मज़दूरों की मौत

शिमला (द स्टैलर न्यूज़), पलक। शिमला में अश्वनी खड्ड में लैंडस्लाइड की एक बड़ी घटना होने की सूचनी मिली है। इस हादसे में दो मलबे में दब गए और मौत हो गई। मृतकों की पहचान राकेश पुत्र विलास राम बिहार और राजेश पुत्र जोगेंद्र राम बिहार के रूप में हुई है। पुलिस मुताबिक क्रशर के पास पहाड़ी से भारी लैंडस्लाइड आया और दो मंजिला शेड में रह रही लेबर इसकी जद में आ गई। इस हादसे में पांच मजदूरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here