महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र (द स्टैलर न्यूज़), पलक। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। और उन्होंने विधायक पद से भी इस्तीफा दिया है। इनके साथ करीब 4 कांग्रेसी विधायक भी शामिल है। इनका बीजेपी में शामिल होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार अशोक चव्हाण महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले से नाराज थे। सूत्रों ने बताया कि उन्हें पार्टी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा था। हालांकि उन्होंने इससे मनाही की दी थी। उन्होंने कहा कि बीजेपी की लहर लग रही है।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को लिखे पत्र में चव्हाण ने कहा कि वह पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने विधायक पद से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नावेरकर को भी सौंप दिया।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here