Wednesday, October 21, 2026
Home National अमेरिका की प्राइवेट कंपनी द्वारा भेजा गया ‘ओडीसियस’ लैंडर ने मून को...

अमेरिका की प्राइवेट कंपनी द्वारा भेजा गया ‘ओडीसियस’ लैंडर ने मून को बोला हैलो

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। अमेरिका को एक बड़ी सफलता मिली है। अमेरिकी कंपनी इंटुएटिव मशीन्स चंद्रमा पर अपना मिशन लैंड कराने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई। अमेरिका बेस्‍ड ने पहली बार किसी मिशन ने चंद्रमा पर लैंडिंग की है।  इंटुएटिव मशीन्स की वेबसाइट के मुताबक IM-1 मिशन के तहत भेजे गए ओडीसियस नामक के लैंडर ने चांद पर कदम रख लिया है। कंपनी के सीईओ स्टीव अल्टेमस ने कहा है कि हम सतह पर हैं और ट्रांसमिशन कर रहे हैं। रूस और चीन की सरकारी एजेंसियां भी चांद पर अपने मिशन पहुंचा चुकी हैं। पिछले साल भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की थी, जो भारत की सरकारी एजेंसी इसरो का मिशन था। शुक्रवार को ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी प्राइवेट कंपनी के मून लैंडर ने चांद पर कदम रखा हो।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here