Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur राजपुताना इतिहास को दर्शाती है पद्मावत फिल्म : राजपूत सभा

राजपुताना इतिहास को दर्शाती है पद्मावत फिल्म : राजपूत सभा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। राजपूत सभा होशियारपुर के पदाधिकारियों, मुख्य सदस्योंं ने आज फिल्म पद्मावत को देखा। फिल्म देखने के उपरांत, ठाकुर सरजीवन सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक हुई। जिसमें इस फिल्म के प्रति सभी ने सकारात्मक रूप से यह भाव व्यक्त किए कि इस फिल्म में राजपुताना शान व प्रतिष्ठा के प्रति कोई नकारात्मक व अपत्तिजनक भाव नहीं हैं।

Advertisements

केवल उस समय के इतिहास का बड़े भावनात्मक रूप में वर्णन किया गया है। अंत: राजपूत सभा होशियारपुर का यह विचार है कि इस फिल्म के विरोध का कोई विशेष कारण नहीं है। इस लिए राजपूत सभा इसका विरोध नहीं करती तथा राजपूत भाईचारे से अपील करती है कि इस फिल्म के विरोध की आड़ में कोई गैर संविधानिक, गैर कानूनी कदम न उठाए जिससे राजपूत बिरादरी की कोई निंदा हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here