Wednesday, October 21, 2026
Home National सिविल कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े चली गोलियां, 1 व्यक्ति गंभीर जख्मी, जांच...

सिविल कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े चली गोलियां, 1 व्यक्ति गंभीर जख्मी, जांच जारी

आरा (द स्टैलर न्यूज़)। आरा से एक खबर मिली है जहां सिविल कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई। जानकारी मुताबिक सिविल कोर्ट के बाहर अज्ञात लोगों ने गोलियां चलाई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति को गोली लगी है और वह गंभीर घायल हो गया है। घायल व्यक्ति की पहचान गोपाल शरण शर्मा को रुप में हुई है।

Advertisements

कोर्ट में कार्यरत एक वकील शशिकांत सक्सेना ने बताया कि अचानक से गोली चलने लगी और देखते ही देखते अफरातफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौका-ए-वारदात पर एसपी प्रमोद कुमार यादव, एसडीएम लाल ज्योतिनाथ साहदेव समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं। पुलिस के मुताबिक कोर्ट से बाहर निकलते ही बुजुर्ग पर फायरिंग की गई। शूटर्स ने करीब 5 राउंड फायरिंग की है। फिलहाल पुलिस मामले दी जांच कर रही है और फरार आरोपी की तालाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here