
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज को जान से मारने की धमकी देने वाले को सिरसा पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। इस सबंधी एडवोकेट बराड़ ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होने के बाद ऐलनाबाद थाने की पुलिस ने सुरक्षा एजेंट कालूराम की शिकायत पर वकील जरनैल सिंह बराड़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एडवोकेट जरनैल सिंह बराड़ ऐलनाबाद के तलवाड़ा खुर्द गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे ऐलनाबाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

शख्स ने कहा “आपका झूठ, झूठे वादे कुछ भी बर्दाश्त किया जा सकता। भारत की एकता, अखंडता और लोकतंत्र पर हमला कभी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। भारत उपमहाद्वीप में छोटे छोटे देशों के समूह को एक देश बनाने के लिए लाखों करोड़ों कुर्बानियां दी गई हैं। आप सिर्फ अपनी कुछ समय की सत्ता बनाए रखने के लिए इस देश को फिर से टुकड़े-टुकड़े होने की ओर धकेल रहे हैं।” उसने कहा कि “मैं गुरु फरीद, गुरु कबीर, गुरु रविदास, गुरु नामदेव, गुरु नानक का पुत्र आपको ऐसा नहीं करने दूंगा। इसके लिए चाहे मुझे कोई भी कुर्बानी क्यों ना देनी पड़े। यदि आप दोनों (मनोहर लाल, अनिल विज) ने एक महीने के अंदर किसान आंदोलन में शहीद पर चलने वाली गोलियों के लिए लाई डिटेक्टर टेस्ट ना करवाया, तो मैं देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र, न्याय और सच की रक्षा के लिए आप दोनों की हत्या करने को मजबूर रहूंगा, क्योंकि गोलियां मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के आदेश के बिना कभी नहीं चलाई जाती.”












