Thursday, October 22, 2026
Home Hoshiarpur आज प्रत्येक मनुष्य का अत:करण अंधकारमय हैं: साध्यवी वंदना भारती

आज प्रत्येक मनुष्य का अत:करण अंधकारमय हैं: साध्यवी वंदना भारती

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से स्थानीय आश्रम गौतम नगर में धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। जिसमें श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्यवी वंदना भारती ने अपने प्रवचनों में कहा कि आज प्रत्येक मनुष्य का अत:करण अंधकारमय हैं। अज्ञानता के तम से आच्छादित है। हम सभी जानते है कि जहां अंधकार है, वहां ठोकरें है भटकन है, अशंाति है तभी हमारे ऋ षिगणों ने परम सता के समक्ष प्रार्थना रखी है प्रभु हमें अंधेरों से उजालों की तरफ ले चलो अग्नि का सबसे मुख्य गुण हैं। प्रकाश से ज्यों ही अग्नि प्रज्वल्लित की जाती है उससे प्रकाश की किरणें शितरती है ये किरणें समस्त अंधकार को निगल लेती है अत: जहां अग्नि जलती है वहां अंधकार का साम्राज्य नही हो सकता।

Advertisements

ठीक इसी प्रकार जब गुरू कृपा से एक जिज्ञासु के भीतर ब्रहाग्नि प्रकट होती है तो उस के भीतर व्याप्त अज्ञानता का अंधकार भी ठहर नही पाता। ज्ञान का उज्जवल प्रकाश उस के हदय आंगन के कोने-कोने को आलोकित कर देता है फ्लस्वरूप साधक के जीवन में भटकन नही रहती अपितु उसका प्रत्येक कदम मंजिल अर्थात परमात्मा याशाश्बत आंनद की दिशा मे बढ़ता है और ब्रह्यज्ञान मे दीक्षित हुआ साधक जब निरंतरध्यान-साधना करता है तो धीरे -धीरे ज्ञानाग्नि मे उस के विकार, कुविचार, दुर्भविनाएं दग्ध होने लगती हैं वह मपनसिक रोगों और मलिनता सेे छुटकारा पा सकता है। जो साधक जितना ज्यादा इस अग्नि मे अपने आपको तपाता है वह उतना ही शुद्ध निर्मल और पवित्र होता जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here