
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), ध्रुव नारंग। श्री शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति द्वारा 15वें दिन की प्रभात फेरी भक्तों की कड़ी परीक्षा का समय बना। जीकर योग बात है कि शनिवार रात्रि तेज बारिश के कारण श्री स्वर्णकार मंदिर के दोनों तरफ देर से 2 फुट पानी जमा हो गया जिसके कारण रास्ते में बांदा पड़ गई लेकिन आज फिर भक्तों की आस्था खराब मौसम पर भारी पड़ी तथा आज भी श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आज की प्रभात फेरी मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात राजू कथूरिया की अगुवाई में प्रीत कालोनी निवासी आशु गुप्ता के घर पहुंची यहां पर प्रभात फेरी का जोरदार स्वागत किया गया।

भजन कीर्तन के प्रसाद प्रभात फेरी उचखेड़ा में श्री नागेश्वर मंदिर में पहुंची भक्तों पर पुष्प वर्षा से वातावरण सुगन्धित हो उठा इसके पश्चात प्रभात फेरी गोगामेड़ी मोहल्ला में स्त्री सभा में पहुंचे जहां पर केसर वाले दूध का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया प्रभात फेरी गोगामेडी मंदिर में गोगा जाहरवीर जी के भजन कीर्तन के पश्चात श्री स्वर्णकार मंदिर में पहुंचकर संपन्न हुई। समिति के प्रधान श्री हरमिंदर पाल सिंह अहलूवालिया तथा चेयरमैन सोमराज शर्मा ने सारी संगत का उनके बहुमूल्य सहयोग के लिए तहे दिल से धन्यवाद किया।












