Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur 2 लुटेरों ने चावला मोबाइल की दुकान से लूटे करीब 4 लाख

2 लुटेरों ने चावला मोबाइल की दुकान से लूटे करीब 4 लाख

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर के हीरा कालोनी में स्थित चावला मोबाईल की दुकान से दो नौजवानों ने करीब 3-4 लाख रुपए की लूट को अंजाम दिया है। जानकारी देते हुए दुकान मालिक सर्बजीत कौर निवासी टैगोर नगर होशियारपुर व उनके बेटे दिलप्रीत सिंह ने बताया कि करीब 3.30 बजे वह दुकान पर मौजूद थे और करीब 4 लाख उसने बेटी को विदेश भेजने के लिए रखे हुए थे।

Advertisements

बैंक बंद होने की वजह से वह दुकान पर ले आई थी। इसी बीच एक युवक दुकान के अंदर आया और उसने धक्के से उसका पर्स छीनकर वहां से फरार हो गया। महिला ने बहुत शोर मचाया तथा आस-पास के दुकानदारों ने भी लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। जिस पर उन्होंने संबंधित थाने को इस घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here