Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur मंत्री जिंपा के प्रयासों से होशियारपुर से मथुरा रोजाना बस सर्विस 16...

मंत्री जिंपा के प्रयासों से होशियारपुर से मथुरा रोजाना बस सर्विस 16 मार्च से होगी शुरु

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा के प्रयासों से होशियारपुर वासियों की चिर लंबित मांग पूरी हो गई है। होशियारपुर वासियों की ओर से पिछले लंबे समय से पंजाब सरकार से मांग की जा रही थी कि होशियारपुर से मथुरा-वृंदावन के लिए पक्के तौर पर बस सर्विस चलाए जाए, ताकि इलाके के लोगों को इन धार्मिक स्थानों के दर्शनों की सुविधा मिल सके। इस मांग को मुख्य रखते हुए कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा 16 मार्च को सुबह 8 बजे होशियारपुर बस स्टैंड से होशियारपुर-मथुरा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश सरकार से तालमेल कर यह बस वृंदावन तक चलाने की योजना पर पंजाब सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पंजाब रोडवेज की यह बस रोजाना होशियारपुर से सुबह 06:02 बजे रवाना होकर 07:02 बजे जालंधर, 09:24 बजे लुधियाना से होते हुए शाम 07:30 बजे मथुरा पहुंचेगी और अगले दिन वापसी मथुरा से सुबह 05:10 बजे से होगी और होशियारपुर शाम 06:00 बजे पहुंचेगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here