
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), राकेश भार्गव। मिन्नी काशी के नाम से जाने जाते शहर होशियारपुर की पावन धरती पर फूल होली उत्सव श्री गोपाल मंदिर सिविल अस्पताल मार्ग में वड़ी ही धूमधाम एवं श्रद्धा से मनाया जाएगा। प्रधान सोमनाथ ने द स्टैलर न्यूज से बात करते हुए बताया कि बुधवार 20 मार्च को शोभायात्रा एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया है। इस दौरान फूल होली खेली जाएगी।

अर्जुन ललित ने बताया कि शोभायात्रा गोपाल मंदिर से चलकर फगवाड़ा चौक, गवर्नमेंट कालेज चौक, प्रभात चौक से होती हुई मंदिर में बिश्राम लेगी। विकास कुमार ने सभी भक्तों को इस पावन शोभायात्रा में शामिल होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रार्थना की।इस मौके अन्य के अलावा अमरजीत शर्मा,नीरज शर्मा, कमलेश नैयर, राजीव महाजन,राजन शर्मा, सतीश वांसल, सुरेश भाटिया विट्टू, अनीता शारदा,रजनी अरोड़ा,नीलम खन्ना,नीलम ललित, सुनीता चोपड़ा एवं अन्य भी उपस्थित थे।












