केजरीवाल के केस की जांच सर्वोच्च न्यायालय के मौजूदा जज से करवाई जाए: एडवोकेट बलजीत

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता एडवोकेट बलजीत सिंह ने मुकेरियां के गांव सनियाल में बैठक कर केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ नारेबाजी की। जिसमें उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी की सरकारें पंजाब और दिल्ली में अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल मुफ्त बिजली और पानी दे रही है जो केंद्र की भाजपा सरकार को जो अच्छा नहीं लग रहा भाजपा नहीं चाहती कि केजरीवाल आम जनता को शिक्षा, चिकित्सा रोजगार दें। भाजपा चाहती है कि देश निवासी आर्थिक मानसिक एवं शारीरिक रूप से दबे रहें जो उनकी केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल आदि आदि वस्तु को महंगा करके साबित किया है 11 लाख करोड़ रुपए कारपोरेट घरानों का कर्ज माफ कर आम जनता को लूटने का कार्य किया है और किसानों को सडक़ों पर आने के लिए मजबूर किया।

Advertisements

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए एडवोकेट बलजीत सिंह ने कहा कि वह मुख्य न्यायाधीश से मांग करते हैं कि अरविंद केजरीवाल के केस की जांच किसी सर्वोच्च न्यायालय के मौजूदा जज से करवाई जाए और देश में सत्य व न्याय का राज स्थापित किया जाए और लोकतंत्र विरोधी पार्टी भाजपा की सदस्यता रद्द की जाए। इस मौके ठाकुर कुलदीप सिंह, महिंदर चीमा, ठाकुर निरपाल सिंह, ठाकुर दिलावर सिंह, लखवीर राजपूत, आशा राजपूत, रेणु बाला, संध्या देवी, संतोष राजपूत,शाम सिंह, अश्वनी,सोनू, थोरु राम आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here