Tuesday, October 27, 2026
Home National सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ की टीम ने सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपी राजीव नायन मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। एसटीएफ की टीम ने कंकडखेड़ा मेरठ से आरोपी राजीव नयन मिश्रा को काबू किया है। आरोपी मूल रूप से यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है। बता दें कि आरोपी पहले भी कई बार पेपर लीक कर चुका है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रयागराज के अमोरा इलाके का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि राजीव ने गुड़गांव के अलावा रीवा के भी एक रिसोर्ट में अपने गैंग के साथ पेपर पढ़वाया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here