Wednesday, October 21, 2026
Home National भाजपा में शामिल होते ही बिट्टू के बदले सुर, प्रधानमंत्री के काफिले...

भाजपा में शामिल होते ही बिट्टू के बदले सुर, प्रधानमंत्री के काफिले को रोकने के पीछे बताई चन्नी की साजिश

channi and bittu

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने भाजपा में शामिल होते ही पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर निशाना साधा है। बिट्टू का एक बड़ा बयान सामने आया है। बिट्टू ने चन्नी पर आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री के काफिले को रोकने के पीछे पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह की बड़ी शरारत थी। उन्होंने कहा कि 10-15 लोगों को  भेज कर जानबूझकर प्रधानमंत्री का काफिला रुकवाया गया था।

Advertisements

बता दें कि बता दें कि 5 फरवरी 2022 को प्रधानमंत्री का काफिला रोका गया था। प्रधानमंत्री मोदी मौसम खराब होने के कारण हेलिकॉप्टर छोड़कर सड़क के रास्ते फिरोजपुर में पहुंचकर पंजाब में नए प्रोजेक्ट्स का ऐलान करने जा रहे थे। बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उस दिन पंजाब को बॉर्डर प्रदेश होने के कारण सब्सिडी देने का भी ऐलान करना था। उन्होंने कहा कि अब तक पंजाब में कई बड़ी इंडस्ट्री लग चुकी होनी थी। गोबिंदगढ़ के स्टील हब ऑफ इंडिया मोदी ने बनाना था। चन्नी ने पंजाब का सबसे बड़ा नुकसान किया है। मोहाली में आईटी हब बनना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here