4 जून को केंद्र व प्रदेश में बनेगी डबल इंजन सरकार: अनुराग ठाकुर 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल और केंद्र में एक साथ 4 जून को डबल इंजन सरकार बन रही है।  सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान के कला मंच पर महिला सम्मेलन में उमड़ी हजारों महिलाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी के हाथ मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए महिला शक्ति से बढ़-चढ़कर भाजपा के पक्ष में मतदान करे। 

Advertisements

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 4 जून को जब चुनावी नतीजे आएंगे तो केंद्र में भी तीसरी बार नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी और प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के नेतृत्व में आज पूरी दुनिया में भारत का परचम लहरा रहा है और भारत विश्व की एक बड़ी महाशक्ति बनने की और अग्रसर है। मोदी सरकार ने गरीब आम आदमी के उत्थान के लिए जो योजनाएं शुरू की है, उनका हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। 

अनुराग ठाकुर ने अपने संबोधन में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के हाथ मजबूत करने का आह्वान किया और कहा कि उनके पार्टी में आने से भाजपा मंडल सुजानपुर भी मजबूत हुआ है और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र भी मजबूत होगा क्योंकि डबल इंजन सरकार में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। 

इस अवसर पर अपने संबोधन में पूर्व विधायक व उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को इस संस्थीय क्षेत्र से भारी बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया और कहा कि अनुराग ठाकुर पांचवीं बार लोकसभा में पहुंचेंगे और उनकी जीत का आंकड़ा 5 लाख से ऊपर हमें लेकर जाना है। उन्होंने कहा अनुराग ठाकुर को वोट देकर हम तीसरी बार मोदी जी को केंद्र में प्रधानमंत्री बनाने जा रहे हैं जबकि सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करके हम प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाएंगे और सुजानपुर को विकास के मोर्चे पर अग्रिम कतार में खड़ा करेंगे। राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में चुने हुए विधायकों को जलील करने वाली और जनता के हितों से विश्वास घात करने वाली सुक्खू सरकार के दिन आप गिने चुने रह गए हैं। बाद में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने सुजानपुर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here