Tuesday, October 20, 2026
Home National स्पेशल सेल की टीम ने नीरज बवानिया गैंग के शूटर को किया...

स्पेशल सेल की टीम ने नीरज बवानिया गैंग के शूटर को किया गिरफ्तार

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हाथ बड़ी सफलता लगी हैं। पुलिस ने नीरज बवानिया गैंग के शूटर राहुल डबास को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। शूटर राहुल के पास से पुलिस ने हथियार बरामद किए है। रोहिणी सेक्टर-36 में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने शूटर को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में होने वाले मतदान से पहले पुलिस की स्पेशल सेल गैंगस्टर और उनके गुर्गों को पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। इस बीच नवीन बाली गैंग के सक्रिय बदमाश राहुल डबास का इनपुट स्पेशल सेल को मिला था। नवीन बाली गैंग इस वक्त नीरज बवानिया गैंग के साथ जुड़ा हुआ है।

Advertisements

शूटर राहुल डबास का इनपुट मिलते ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मौके पर पहुंच गई। स्पेशल सेल को पहले जानकारी मिली थी कि शूटर राहुल किसी से मिलने आने वाला है। मुखबर ने बताया था कि बदमाश राहुल पकड़े जाने पर पुलिस की टीम पर भी गोली चला सकता है। जिसके बाद पुलिस टीम ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनकर मौके पर घेराबंदी कर दी।  राहुल को गाड़ी से आता देख पुलिस से उससे रुकने का इशारा किया। इतने में उसने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं।  दोनों तरफ से गोलियां चलने लगी। इसी बीच पुलिस उसे दबोचने में कामयाब हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here